दिल्ली में दहशत: Army Public School को बम से उड़ाने की धमकी, छावनी इलाके में मचा हड़कंप

Army Public School
ANI
रेनू तिवारी । Feb 23 2026 10:00AM

देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली छावनी (Delhi Cantt) इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित आमी पब्लिक स्कूल (APS) को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ।

देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली छावनी (Delhi Cantt) इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित आमी पब्लिक स्कूल (APS) को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और स्कूल परिसर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इसे भी पढ़ें: Bullion Market में हलचल तेज, अगले हफ्ते Gold-Silver की कीमतों में लगेगी आग! एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने सुबह प्राधिकारियों को मेल की सूचना दी। मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराने के बाद वहां गहन तलाशी अभियान चल रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: Dhaka में सत्ता बदलते ही भारत की बड़ी पहल, नए Foreign Minister से मिले उच्चायुक्त Pranay Verma

उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

साइबर सेल खंगाल रही है 'धमकी का सोर्स'

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में परिसर के भीतर कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का साइबर सेल सक्रिय हो गया है और उस आईपी एड्रेस (IP Address) का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिससे यह डरावना मेल भेजा गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़