मध्य दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में तीन किसान गिरफ्तार

Three farmers arrested for violating lockdown in central Delhi

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में तीन किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में तीन किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन किसानों को सोमवार को मध्य दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उनके पास लॉकडाउन में आने-जाने के लिए आवश्यक कर्फ्यू पास नहीं थे। तीनों किसान पंजाब के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के ट्वीट से सियासत हुई गर्म, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा यहीं है चर्चित टूलकिट

उनके अनुसार, किसानों ने पुलिस को बताया कि वे मध्य दिल्ली में स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा में प्रार्थना करने के लिए आए थे और पिछले दो दिन से वहीं रुके हुए थे। अधिकारी के अनुसार, किसानों ने कहा कि वे सिंघु बार्डर की ओर जा रहे थे, लेकिन उनका उद्देश्य कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य दिल्ली में प्रदर्शन करना नहीं था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़