मुंबई, पुणे और अहमदनगर में आंधी, मध्यम बारिश की चेतावनी

moderate rain
प्रतिरूप फोटो
Ani

मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने का अनुमान है

मुंबई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों के लिए मंगलवार को आंधी और मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह चेतावनी मंगलवार को सुबह जारी की गई और दोपहर तक प्रभावी रहेगी

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: होली के दिन अपराह्न ढाई बजे तक बंद रहेगी लखनऊ मेट्रो रेल सेवा

अधिकारी ने कहा, “मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने का अनुमान है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।” पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को बिजली चमकने के साथ बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़