दिल्ली में चाक चौबंद की गई सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों पर भी रखी जा रही कड़ी नजर

अधिकारी ने बताया कि रेलवे यूनिट के सुरक्षाकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। हर ट्रेन और आने जाने वाले सवारियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल भी तैनात है।
नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली से लेकर कश्मीर तक में हाई अलर्ट है। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। वहीं पुलिस बल के जवानों ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन में भी निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोई भी आतंकी घटना ना हो उसके लिए दिल्ली पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, बड़ी साजिश को किया नाकाम
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि रेलवे यूनिट के सुरक्षाकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। हर ट्रेन और आने जाने वाले सवारियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल भी तैनात है। इसके अलावा कमांडो, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीम भी तैनात है।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आतंकी किसी आंतकवादी घटना को अंजाम दे सकते हैं। जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। इसके अलावा गाड़ियों की चेंकिंग की जा रही है।Security tightened at New Delhi Railway Station ahead of Independence Day
Delhi Police, Railway Protection Force, Bomb Disposal Squad, Dog Squad are deployed for security at the station pic.twitter.com/2Yc0qxoP8R— ANI (@ANI) August 14, 2021
इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, आतंकवादी हमले की आशंका
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) की तरफ से आतंकवादी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि 6 लश्कर और 5 जैश के आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 अगस्त के मौके पर आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।
अन्य न्यूज़













