Rahul Gandhi के आरोपों पर TMC का पलटवार, मजूमदार बोले- कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत

JP Majumdar
ANI
अंकित सिंह । Feb 22 2023 7:27PM

मजूमदार ने साफ तौर पर कहा कि वह कभी नहीं सोचते कि आगे वह क्या करेंगे। कांग्रेस मजबूत नहीं हुई तो बीजेपी को रोकना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को लगा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद परिपक्व होंगे, लेकिन ऐसा लगता नहीं है।

मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। मेघालय में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस पर भी जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा को चुनाव जिताने का भी आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने बंगाल में हिंसा का भी जिक्र किया। इसी को लेकर आप तृणमूल कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है। तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि लोकसभा में दो-तिहाई सबसे बड़ी पार्टी मेघालय में राहुल गांधी ने जिस तरह टीएमसी पर हमला बोला, वह उनकी अपरिपक्व राजनीतिक सूझबूझ को दर्शाता है। 

इसे भी पढ़ें: Meghalaya में ममता ने किया CAA-NRC का जिक्र, बोलीं- बाहर से आने वाले लोगों को अपने ऊपर यह न थोपने दें

मजूमदार ने साफ तौर पर कहा कि वह कभी नहीं सोचते कि आगे वह क्या करेंगे। कांग्रेस मजबूत नहीं हुई तो बीजेपी को रोकना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को लगा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद परिपक्व होंगे, लेकिन ऐसा लगता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन बनाने पर बयान दिया। राहुल गांधी की ओर से आया एक बयान बिल्कुल विपरीत है। कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। टीएमसी उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें गठबंधन बनाने की जरूरत है लेकिन उनकी अभी भी 50 और 60 के दशक की मानसिकता है। जाहिर है, राहुल से जिस परिपक्वता की उम्मीद की जा रही थी, वह नहीं है। कांग्रेस अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कहां गठबंधन करना है और किस पार्टी के साथ लड़ना है। 

इसे भी पढ़ें: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सास और पति की हत्या की, शवों के टुकड़े टुकड़े करके खाई में फेंके : पुलिस

राहुल और खड़गे का बयान

गांधी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ‘‘पश्चिम बंगाल में हिंसा और घोटालों’’ की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘आप, तृणमूल का-- पश्चिम बंगाल में हिंसा एवं घोटालों का इतिहास जानते हैं। आप उनकी परंपरा से वाकिफ हैं। उन्होंने गोवा (चुनाव) में बड़ी रकम खर्च की और उनका मकसद भाजपा की मदद करना था। मेघालय में भी उनका यही विचार है। तृणमूल का मेघालय में यह सुनिश्चित करने का विचार है कि भाजपा मजबूत होकर सत्ता में आए। वहीं, खड़गे ने कहा था कि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आएगा। हम दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा... अन्य सभी दल साथ आएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़