बारात ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई असंतुलित, दुल्हे सहित 6 लोगों की मौत 15 घायल

Tractor-trolley carrying procession unbalanced
दिनेश शुक्ल । Dec 3 2020 10:37PM

जानकारी के अनुसार खालवा के गारबेड़ी से कुंअर सिंह की बारात ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थी। वाहन में दूल्हे के रिश्तेदारों में महिलाओं, बच्चों समेत करीब 35 लोग सवार थे। रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र के महलू गांव के पास पुलिया से गुजरते समय वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया।

खंडवा। मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को महलू गांव के पास बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हा, उसकी मां समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। वही 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें खंडवा जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। इसी कारण पुलिया के मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉली अचानक लहराकर पलट गई। 

 

इसे भी पढ़ें: प्रेमी बारात लेकर निकला, इधर प्रेमिका ने लगा ली फांसी

जानकारी के अनुसार खालवा के गारबेड़ी से कुंअर सिंह की बारात ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थी। वाहन में दूल्हे के रिश्तेदारों में महिलाओं, बच्चों समेत करीब 35 लोग सवार थे। रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र के महलू गांव के पास पुलिया से गुजरते समय वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। वाहन में बैठे लोग 15 फीट नीचे नाले में जा गिरे। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिया के नीचे नाले में पत्थर थे। इन्हीं पर गिरने से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दूल्हे कुंअर सिंह पिता लल्लूराम की भी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पन्ना की उथली खदानों से मिले 183 नग हीरों की नीलामी

इसके अलावा मरने वालों में भागवती बाई पति सालगराम, सरजूबाई पति गोविंद, बुधियाबाई पति भागीरथ, तुलसाबाई पति हीरा और गोपीबाई पति मंशाराम शामिल हैं। पहले घायलों को खालवा प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को खंडवा जिला अस्पताल रैफर कर दिया। खंडवा जिला अस्पताल रैफर किए गए लोगों में गगयीबाई पति सुखराम, शांताबाई पति मज्जूलाल, गंगाबाई पिता बाबू, श्यामवती पिता सीताराम, रूपवंती पति रामचंद्र, समोनी पति अमरसिंह शामिल है। खंडवा में हुई इस दुर्घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के प्रति शोक जताया है। तो वही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़