उत्तर प्रदेश में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार

arrested

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स इलाके में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से कथित छेड़छाड़ के लिए कुख्यात दो लोगों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी सुहैल और अनस के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया।

मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स इलाके में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से कथित छेड़छाड़ के लिए कुख्यात दो लोगों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी सुहैल और अनस के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। उन दोनों को लड़कियों के परिवार के सदस्यों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम करेंगे 'बाहुबली' प्रभास

इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने विद्यालय से घर लौट रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया। वहीं एक अन्य मामले में बुधवार को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय विद्यार्थी से दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को आरोपी सागर और पवन ने युवती का अपहरण कर लिया था और निकट के एक स्थान ले जाकर कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़