अलीगढ़ के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बस की ट्रक से टक्कर में दो मरे, 29 घायल

truck accident
प्रतिरूप फोटो
ANI

दुर्घटना में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है।

टप्पल थाना अंतर्गत आगरा-दिल्ली यमुना एक्सप्रेवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक निजी डबल डेकर बस की एक चलते ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में बस का चालक भी शामिल है। बस कानपुर से दिल्ली जा थी। दुर्घटना में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बस के चालक की आंख लगने से बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय दोनों वाहन समान दिशा में जा रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़