जम्मू-कश्मीर के बारामूला में महिला से दुष्कर्म के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में महिला से दुष्कर्म के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
प्रतिरूप फोटो

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता 25 जुलाई को अपने एक पुरुष मित्र के साथ घूमने गई थी, जहां आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

श्रीनगर, 28 जुलाई जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक महिला से कथित दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार, वह 25 जुलाई को अपने एक पुरुष मित्र के साथ बारामूला के जलशीरी द्रंगबल घूमने गई थी।

इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो भी बना लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता आरोपियों को केवल उनके पहले नाम से जानती थी।

हालांकि, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान जलशीरी निवासी और चालक के रूप में काम करने वाले शाकिर अहमद लोन तथा मोहम्मद अशरफ के रूप में की तथा सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़