फिर 150 फुट गहरे बोरवेल में फंसी 2 साल के मासूम की जिंदगी, देश कर रहा दुआएं

two-year-old-boy-rescue-operation-released-in-150-feet-deep-borewell-in-punjab
[email protected] । Jun 7 2019 11:37AM

उन्होंने कहा कि बोरवेल को कपड़े से ढंक दिया गया था और खेलते समय लड़के ने गलती से उस पर अपना पैर रख दिया, जिसके बाद वह नीचे गिर गया। उसकी माँ ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही।

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर जिले में गुरुवार को अपने घर के पास एक खेत में दो साल का एक बच्चा 150 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि फतेहवीर सिंह उस वक्त बोरवेल में गिर गया, जब वह शाम चार बजे अपने घर के पास खेल रहा था। इस बोरवेल का उपयोग नहीं किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: भाजपा से शिवसेना ने मांगा लोकसभा में उप सभापति का पद

उन्होंने कहा कि बोरवेल को कपड़े से ढंक दिया गया था और खेलते समय लड़के ने गलती से उस पर अपना पैर रख दिया, जिसके बाद वह नीचे गिर गया। उसकी माँ ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही।

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी पर शिवसेना ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- शब्दों के खेल से दूर नहीं होगी समस्या

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम बच्चे को बचाने में जुट गई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़