स्पाइसजेट ने फंसे भारतीयों को घर वापस लाने के लिए भरी विशेष उड़ान

SpiceJet

यूक्रेन संकट के बीच स्पाइसजेट फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी।टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने अब तक अपनी पांच उड़ानों के माध्यम से 1156 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला है। उसकी छठी उड़ान 240 भारतीय नागरिकों को लेकर सोमवार की शाम को दिल्ली पहुंचेगी।

नयी दिल्ली। स्पाइस जेट एअर लाइन रूसी सैन्य आक्रमण के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी। भारत ने शनिवार को यूक्रेन से सटे देशों रोमानिया एवं हंगरी के रास्ते अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया था क्योंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र रूसी सैन्य आक्रमण शुरू होने के बाद 24 फरवरी से ही बंद है। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने अब तक अपनी पांच उड़ानों के माध्यम से 1156 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला है। उसकी छठी उड़ान 240 भारतीय नागरिकों को लेकर सोमवार की शाम को दिल्ली पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें: चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए लोग उड़ाते हैं PM मोदी का मजाक, नड्डा बोले- यह सिर्फ विधायक बनाने का नहीं है चुनाव

फिलहाल करीब 14000 भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। स्पाइस जेट ने कहा है कि वह इस विशेष उड़ान के लिए अपने बोइंग, 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करेगी जो सोमवार की शाम को दिल्ली से रवाना होगा। उसने कहा , ‘‘ यह विमान दिल्ली से बुडापेस्ट जाएगा और जार्जिया के कुटैसी के रास्ते लौटेगा।’’ स्पाइस जेट ने कहा है कि वह और ऐसी उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है और इस सिलसिले में उसकी संबंधित अधिकारियों से बातचीत चल रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़