भाजपा नेता उमा भारती ने प्रियंका वाड्रा पर लगाया प्रदेश में दंगा कराने की साजिश का आरोप

Uma Bharti accuses Priyanka Vadra of conspiracy to cause riots in the state

श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची भाजपा नेता उमा भारती ने कहां प्रदेश में सपा और कांग्रेस बहाना चाहती है खून की नदियां जिसमें नाव चलाकर लेना चाहती है सत्ता,

अयोध्या। भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचीं। सरयू नदी हनुमानगढ़ी मंदिर पर भी माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए हमे किसी निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। श्री रामलला की जब इच्छा हुई चली आई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में लखीमपुर घटना को लेकर हो रही राजनीति पर कांग्रेस व सपा पर जमकर आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: सरयू तट पर गणेश वंदना के साथ शुरू हुई विश्व की सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला का आयोजन

अयोध्या पहुंचे भाजपा के नेता उमा भारती ने लखीमपुर घटना पर कहा कि जब न्यायिक इंक्वायरी रिटायरमेंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में किया जा रहा है। तो इसके बाद अब किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। वहीं कांग्रेस नेताओं के द्वारा लगातार हो रहे प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता उमा भारती ने प्रियंका वाड्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये इमरजेंसी भूल गई है। जब 10 हजार सिखों को जिंदा जलाया था क्या यह भूल गई है। धर्म के नाम पर भारत पाकिस्तान का बंटवारा कराया। और देश कृषि आधारित और आर्थिक प्रगति के रास्ते पर जाने वाली महात्मा गांधी की कृषि नीति को नेहरू जी ने पलट दिया था। इसलिए अब कांग्रेस के लोग कृषि, किसान, लोकतंत्र, संविधान जैसे शब्दों को बोलने का अधिकार ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प के लिए महंत परमहंस दास ने त्याग दिया गद्दी

उमा भारती ने आरोप लगाया है कि वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे साजिश किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़े यानी 2014 के पहले से साज़िश रची जा रही है। 2019 के पहले भी किया गया। और इस समय सबसे ज्यादा साजिश बीजेपी के साथ हुआ है, और हमारे प्रति कोई भी नरमी नहीं पेश की जाती है। हमारी एक छोटी सी बातों को तिल का ताड़ बनाया जाता है। और आज भी पूरी कोशिश हो रही है कि हिंसा हो दंगे हो लोगों के खून की नदियां बहे जिसमें कांग्रेस और सपा के नेता नाव चलाकर सत्ता प्राप्त कर सकेंं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़