उमेश सिन्हा की उप चुनाव आयुक्त के रूप में पुन: की गई नियुक्ति

umesh-sinha-re-employed-as-dy-election-commissioner-post-retirement
[email protected] । Dec 30 2019 7:32PM

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उमेश सिन्हा को चुनाव आयोग में ही उप चुनाव आयुक्त के पद पर पुन: नियुक्त किया गया है। सिन्हा मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की संविदा पर आधारित पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उमेश सिन्हा को चुनाव आयोग में ही उप चुनाव आयुक्त के पद पर पुन: नियुक्त किया गया है। सिन्हा मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की संविदा पर आधारित पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

इसे भी पढ़ें: विवादित बयान देकर फंसे हेमंत सोरेन, भाजपा ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

यह एक जनवरी 2020 से एक साल से प्रभावी होगी। उमेश सिन्हा, 1986 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़