केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शिमला और धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेगे : जम्वाल

Union Minister Prahlad Singh Patel

उन्होंने बताया की प्रहलाद सिंह पटेल तकरीबन 12 बजे शिमला स्तिथ भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में जिला शिमला के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे, इस बैठक में वो कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद मंत्री पेट्रेहॉफ शिमला में भोजन करेंगे जिसके बाद वो विधान सभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

शिमला ।   भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की आज से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का हिमाचल दौरा प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया की आज केंद्रीय मंत्री रात 8 बजे पीटरहॉफ शिमला पहुंच जाएंगे।  कल सुबह 8:45 पर प्रहलाद सिंह पटेल हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलेंगे जिसके बाद वो जाखू मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पटेल आशियाना रिज में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करने जा रहे है। 

 

उन्होंने बताया की प्रहलाद सिंह पटेल तकरीबन 12 बजे शिमला स्तिथ भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में जिला शिमला के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे, इस बैठक में वो कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद मंत्री पेट्रेहॉफ शिमला में भोजन करेंगे जिसके बाद वो विधान सभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उनके साथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री अन्नाडेल शिमला से हेलीकॉप्टर के मध्यम से धर्मशाला के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा।

इसे भी पढ़ें: दलाई लामा यूक्रेन में चल रही लड़ाई से दुखी

जम्वाल ने बताया की 4 मार्च को केंद्रीय मंत्री पटेल प्रातः 9 बजे दो सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें वे पटियालकर और जदरंगेल नामक गांव में जाएंगे।  इसके बाद मंत्री पटेल प्रातः 10:50 चामुंडा माता के दर्शन करेंगे। प्रातः 11:45  पर केंद्रीय मंत्री सर्किट हाउस धर्मशाला में भाजपा के कार्यक्रता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

जिसके बाद वो होटल धौलाधार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: राज्य में वर्ष 2025 तक 15 फीसदी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने का लक्ष्य निर्धारित: बिक्रम सिंह

भाजपा महामंत्री ने बताया की 5 मार्च को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सड़क मार्ग से मां ज्वाला के दर्शन के लिए रवाना हो जाएंगे, दर्शन के उपरांत केंद्रीय मंत्री प्रातः 11:30 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो प्रेम कुमार धूमल के निजी निवास पर उनसे मुलाकात करेंगे।  दोपहर बाद 1 बजे मंत्री पटेल बड़सर में एक भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसके बाद पटेल सड़क मार्ग से ऊना में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए चंडीघर के लिए रवाना हो जाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़