केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को मिला धमकी, बदमाश ने मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

Sanjay Seth
ANI
अंकित सिंह । Dec 7 2024 12:37PM

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम रक्षा राज्य मंत्री के मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने उसी शाम दिल्ली डीसीपी को इस मामले की जानकारी दी।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को एक धमकी भरा संदेश मिला। बदमाश ने मैसेज के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। रक्षा राज्य मंत्री ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम रक्षा राज्य मंत्री के मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने उसी शाम दिल्ली डीसीपी को इस मामले की जानकारी दी। धमकी भरे मैसेज को लेकर उन्होंने डीसीपी से मुलाकात की जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में कांग्रेस सांसद सिंघवी की सीट से मिला नोटों का बंडल! BJP बोली- यह सदन की गरिमा पर चोट

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि जिस मोबाइल से मैसेज भेजा गया था वह रांची के कांके का निकला। इसके बाद मंत्री ने खुद झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से बात की और शिकायत दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक तेबो पुलिस थाना क्षेत्र के तोमरोम गांव में उस समय गोलीबारी शुरू हो गई जब एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सदस्यों को रोका। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार, तीसरी बार बने राज्य के मुख्यमंत्री, NDA की दिखी ताकत

जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मृतक की पहचान पीएलएफआई के एरिया कमांडर रादुंग बोदरा उर्फ ​​लंबू के रूप में हुई है, जो बंदगांव थाना क्षेत्र के जिकीलता गांव का निवासी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिलों में दर्ज 29 आपराधिक मामलों में वांछित था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़