यूपी विधानसभा चुनावों पर प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क का ग्राउण्ड रिपोर्ट पर आधारित विस्तृत Exit Poll

up assembly election 2022 exit poll

हम आपको बता दें कि जिस तरह हमने एक्जिट पोल के परिणाम आपके समक्ष रखने के लिए लगातार परिश्रम किया है उसी तरह चुनाव परिणाम वाले दिन यानि 10 मार्च को भी प्रभासाक्षी टीम सुबह 8 बजे से लगातार आपको चुनाव परिणाम पर ताजा अपडेट्स देती रहेगी।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वास्तव में उत्तर प्रदेश भाजपा के हाथ से खिसक रहा है? क्या वास्तव में मोदी मैजिक काम नहीं कर पाया? क्या मोदी-योगी की जोड़ी कोई कमाल नहीं दिखा पाई? क्या वाकई इस चुनावी दौड़ में बुलडोजर से आगे निकल गई साइकिल? आपके मन में उठ रहे इन्हीं सब प्रश्नों के उत्तर देने के लिए प्रभासाक्षी ने चुनावों के समय दो महीने तक उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में जाकर लोगों के विचार जाने, उनके मुद्दों को समझा, राजनीतिक दलों की ओर से हर चरण में बदली जा रही चुनावी रणनीति का विश्लेषण किया और मतदान वाले दिन भी मतदाताओं के मन को जाना और फिर जाकर तैयार किया सबसे सटीक एक्जिट पोल।

इसे भी पढ़ें: बुलडोजर और साइकिल की लड़ाई में कौन जीता? क्या कहता है यूपी चुनाव पर प्रभासाक्षी का Exit Poll

प्रभासाक्षी के एक्जिट पोल के नतीजों पर आगे बढ़ते हुए सबसे पहले हर चरण के अनुमानित नतीजों की बात करते हैं। पहले चरण की बात करें तो इसमें 58 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 40, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 16 और बसपा को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

दूसरे चरण में 55 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 24, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 26, बसपा को 3 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

तीसरे चरण की बात करें तो इसमें 59 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 32, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 26 और बसपा को 1 सीटें मिलने का अनुमान है।

चौथे चरण की बात करें तो इसमें भी 59 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 34, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 18, बसपा को 4, कांग्रेस को 1 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

पांचवें चरण के बात करें तो इसमें 61 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 41, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 17, बसपा को दो और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: UP Exit Poll 2022: दो सर्वे ने लगाया राज्य में सत्ता परिवर्तन का अनुमान, इतनी सीटों के साथ अखिलेश बना सकते हैं सरकार

छठे चरण की बात करें तो इसमें 57 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 30, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 22, बसपा को 4 और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

सातवें चरण की बात करें तो इसमें 54 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 25, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 20, बसपा को 4, कांग्रेस को 1 तथा अन्य को चार सीटें मिलने का अनुमान है। 

सभी चरणों में सभी दलों को मिली सीटों के जोड़ पर नजर डालें तो प्रभासाक्षी के एक्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कुल 403 सीटों पर हुए चुनावों में से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 226 सीटें, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 145 सीटें, बसपा को 20, कांग्रेस को 3 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। इस प्रकार बुलडोजर बाबा यानि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। यदि यह एक्जिट पोल वास्तविक चुनाव परिणाम में बदलते हैं तो यकीनन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में लगभग 35 वर्षों बाद कोई मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगा। तो इस तरह निष्कर्ष के रूप में कहा जा सकता है कि साइकिल पर बुलडोजर भारी पड़ा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़