स्वतंत्र देव सिंह ने किया UP की नई टीम का ऐलान, विधायक पंकज सिंह समेत 16 को बनाया गया उपाध्यक्ष

Swatantra Dev Singh

विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य और विजय बहादुर पाठक को भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर 16 लोगों को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने शनिवार को अपनी टीम की घोषणा की। पार्टी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नोएडा से विधायक पंकज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य और विजय बहादुर पाठक को भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर 16 लोगों को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल पर भाजपा का तंज, कहा- AAP को उत्तराखंड में कुछ नहीं मिलेगा 

इसमें कहा गया है कि जेपीएस राठौर और अमरपाल मौर्य को महासचिव नियुक्त किया गया है तथा राज्य इकाई में कुल सात महासचिवों की नियुक्ति की गई है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 16 लोगों को सचिव बनाया गया है। वाराणसी के मनीष कपूर और बरेली के संजीव अग्रवाल को पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़