दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर बनाई लड़की की फेक आईडी, पोस्ट की नंबर के साथ तस्वीरें; अश्लील कमेंट आने से परेशान छात्रा ने दी जान

murder
निधि अविनाश । Feb 10 2022 5:07PM

फेक आइडी के कारण लड़की को अश्लील और भद्दे कमेंट और फोन आने लगे। इसी से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को यमुना नदी से बारामद किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपी के इटावा इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने नदी में कूदकर जान दे दी है। एक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा के दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम का एक फेक आइडी बना दी थी जिसमें उसकी तस्वीरें और फोन नंहर डाल दिया था। इस फेक आइडी के कारण लड़की को अश्लील और भद्दे कमेंट और फोन आने लगे। इसी से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें: गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

पुलिस ने शव को यमुना नदी से बारामद किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि, अपनी बेटी की मौत से माता-पिता का बुरा हाल हो रखा है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि, मामले की जांच हो रही है और इसे आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अब तक 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस ने धारा 154 दंड संहिता के तहत भारतीय दंड संहिता 1860 अधिनियम में धारा 363 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के अंतर्गत धारा 67 में मामला पंजीकृत किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। 

इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी नहीं लगने पर अतिथि शिक्षिका ने की आत्महत्या, नहीं मिलता था पूरा वेतन

मृतक लड़की के पिता ने अपने बयान में बताया कि, बेटी सरस्वती इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन स्कूल गए। पता चला कि, छुट्टी होने का बाद वह अपनी सहेलियों के साथ वापस चली गई थी। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला की उनकी बेटी नदी में कूद गई है। इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। नदी में खोजने के बाद शव बरामद किया गया और पता चला कि सहेलियों ने ही इसका फेक आइडी इंस्टाग्राम पर बना दिया था और कई तस्वीरें भी डाल रखी थी।

इन तस्वीरों पर कई अश्लील कमेंट किए गए थे। जब पोस्ट वायरल हुई तो मृतक लड़की के पास कई फोन आने लग गए जिससे वह काफी परेशान हो गई। छात्रा ने दोस्तों से पोस्ट डीलीट करने के लिए भी कहा लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। जब फोन घर पर आने लगे तो छात्रा काफी परेशान हो गई और डर से उसने शुक्रवार को नदी में कूद कर जान दे दी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़