उत्तर प्रदेश: आगरा में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक, अपमानजनक और अश्लील टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है कि हिंदू देवी-देवताओं का अपनाम करो.. फिर विरोध होगा और वो शख्स वायरल हो जाएगा। यनी की मशहूर हो जाएगा। इसी कारण से लगातार काफी लोग है जो वायरल होने के लिए ये हथकंडे अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर धरार्मिक कमेंट कई बार मशहूर तो कर देते हैं लेकिन उसके बाद परेशानियां लगातार बढ़ती ही रहती हैं। यदि धार्मिक भावनाएं आहत हो गयी तो मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से भी आया है। जहां भगवान पर कमेंट बाजी करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।
इसे भी पढ़ें: भारत ने विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के गलत शव मिलने संबंधी ब्रिटिश मीडिया की खबर खारिज की
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक, अपमानजनक और अश्लील टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर हिंदू-देवताओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया था।
इसे भी पढ़ें: देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे
इस मामले में उप-निरीक्षक सोबी कुमार ने खंदौली थाने में आरोपी रोहित जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी रोहित जाटव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अन्य न्यूज़











