Uttar Pradesh में PMAY Urban 2.0 के तहत 73,184 नए घर मंजूर, कुल आंकड़ा 4.88 लाख हुआ

Uttar Pradesh
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मुख्य सचिव एस पी गोयल की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में 137 नगर निकायों के लाभार्थियों को बीएलसी घटक के तहत नए आवास निर्माण की मंजूरी प्रदान की गई। इस नई स्वीकृति के साथ ही राज्य में योजना के अंतर्गत कुल मंजूर मकानों की संख्या बढ़कर 4,88,526 पहुंच गई है। अधिकारियों को सभी स्वीकृत आवासीय परियोजनाओं का निर्माण गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ, 10 अगस्‍त उत्‍तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 73,184 नए आवासों को स्वीकृति मिली है। यहां सोमवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार मुख्य सचिव एस पी गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक में 137 नगर निकायों में 73,184 आवासों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।

बयान के अनुसार योजना के तहत लाभार्थियों को अपनी जमीन पर मकान बनाने में सहयोग प्रदान किया जाता है। इसे लाभार्थी-नेतृत्व वाला व्यक्तिगत मकान निर्माण (बीएलसी) कहा जाता है। इस स्वीकृति के साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल स्वीकृत आवासों की संख्या 4,88,526 हो जाएगी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत आवासीय परियोजनाओं का कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजना के लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा परियोजनाओं की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़