Uttar Pradesh: मेडिकल कालेज के स्वास्थ्यकर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या

suicide
Creative Common

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) नगर, प्रशांत राज ने बुधवार को बताया कि थाना फतनपुर क्षेत्र के नारायणपुर कला निवासी 32 वर्षीय अतुल पाण्डेय मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात था।

प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र केफुलवरिया त्रिपुरारी नगर में मेडिकल कॉलेज के एक स्वास्थ्यकर्मी ने अपने सिर में तमंचे से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) नगर, प्रशांत राज ने बुधवार को बताया कि थाना फतनपुर क्षेत्र के नारायणपुर कला निवासी 32 वर्षीय अतुल पाण्डेय मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात था।

मंगलवार रात उसने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया त्रिपुरारी नगर स्थित अपने आवास में अवैध 315 बोर के तमंचे से सिर में गोली मार ली। धमाके की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और पाण्डेय को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से तमंचा बरामद किया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़