उत्तराखंड त्रासदी: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से बात की, स्थिति का जायजा लिया

Uttarakhand tragedy

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को राज्य में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को राज्य में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की और स्थिति का जायजा लिया। राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘चमोली में प्राकृतिक आपदा और नदी का जल स्तर तेज़ी से बढ़ने की सूचना पर मैंने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हूँ।

इसे भी पढ़ें: चमोली सैलाब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- उत्तराखंड के साथ खड़ा है पूरा भारत 

राहत बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। मैं घटना में प्रभावित लोगों की कुशलता की ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ।’’ गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़