‘सामना’ पर प्रतिबंध की मांग पर वेंकैया नायडू ने ठुकराई

[email protected] । Feb 18 2017 10:50AM

निकाय चुनावों के दौरान तीन दिनों के लिए शिवसेना के मुखपत्र सामना पर प्रतिबंध लगाने की महाराष्ट्र के अपने पदाधिकारियों में से एक की मांग को भाजपा ने तवज्जो नहीं दी।

पुणे-मुंबई। निकाय चुनावों के दौरान तीन दिनों के लिए शिवसेना के मुखपत्र सामना पर प्रतिबंध लगाने की महाराष्ट्र के अपने पदाधिकारियों में से एक की मांग को भाजपा ने तवज्जो नहीं दी। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और अनंत कुमार का कहना है कि अखबारों पर पाबंदी लगाना भाजपा का सिद्धांत नहीं है। मामले को तवज्जो नहीं देते हुए भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने इस बात से इंकार किया कि केंद्रीय और राज्य नेताओं का मुद्दे पर अलग रूख है।

नायडू ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि किसी भी अखबार पर प्रतिबंध नहीं होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘अखबार पर पाबंदी लगाना भाजपा का सिद्धांत नहीं है। आपातकाल लगाना कांग्रेस का काम था इसलिए, आश्वस्त रहिए कि अखबारों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा।’’ अनंत कुमार ने यहां कहा, ‘‘नायडू ने जैसा कहा है..(सामना प्रतिबंध मुद्दे पर) मेरी भी वही राय है।’'

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़