वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया

उपराष्ट्रपति पद के लिये राजग का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार रात केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
उपराष्ट्रपति पद के लिये राजग का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार रात केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा संसदीय बोर्ड ने एक बैठक में नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना। इस पद पर उनका चुना जाना लगभग तय है।
एक सूत्र ने बताया कि नायडू ने इस्तीफा दे दिया है। उनके पास सूचना एवं प्रसारण और आवासीय एवं शहरी मामलों के दो मंत्रालय थे। उन्होंने बताया, ‘‘हालांकि तकनीकी रूप से नायडू को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं थी लेकिन उच्च राजनैतिक मानक स्थापित करते हुए उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है क्योंकि वह (उपराष्ट्रपति पद के लिए) चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।’'
अन्य न्यूज़












