प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

Purba Dam

पूर्वा दाम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके साथ अपने संबंधों को याद किया। दाम को 2013 में राज्य सरकार द्वारा संगीत सम्मान से नवाजा गया था।

कोलकाता। प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि दाम का शनिवार सुबह दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार में पति और एक बेटी है। प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका सुचित्रा मित्रा की शिष्या दाम ने अपने गीतों से वर्षों तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व भाजपा विधायक सरदार तारा सिंह, देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक 

पूर्वा दाम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके साथ अपने संबंधों को याद किया। दाम को 2013 में राज्य सरकार द्वारा संगीत सम्मान से नवाजा गया था। बनर्जी ने कहा, ‘‘दाम को 80 के दशक में मशहूर रवींद्र संगीत गायिका के रूप में पहचान मिली। उनके निधन से संगीत जगत में शून्य पैदा हो गया है।’’ मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजन के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़