उपराष्ट्रपति नायडू ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें दी

vice-president-naidu-greeted-the-nation-on-the-occasion-of-ram-navami

उपराष्ट्रपति ने कहा ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम राम आदर्श राजा थे। न्याय, सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनका दृढ़संकल्प आज भी हमारे लिए अनुकरणीय आदर्श है।

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये भगवान श्रीराम के आदर्शों का अपने जीवन में अनुकरण करने का आह्वान किया है। नायडू ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, ‘‘रामनवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भगवान राम उदारता, न्याय, साहस और करुणा जैसे सद्गुणों के साक्षात मूर्तस्वरूप थे। 

इसे भी पढ़ें: पुलवामा मामले में केवल निंदा नहीं बल्कि उन्हें सही सबक सिखाना पड़ेगा: वेंकैया नायडू

आजन्म उन्होंने सत्य, माता पिता के सम्मान, दया तथा जीव मात्र से स्नेह जैसे आदर्शों को जिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम राम आदर्श राजा थे। न्याय, सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनका दृढ़संकल्प आज भी हमारे लिए अनुकरणीय आदर्श है। यह पर्व हमें उस पथ पर प्रशस्त करे जो उनके उदात्त आदर्शों से आलोकित हो, हम उस विश्व का निर्माण कर सकें जो उनके आदर्शों पर निर्मित हो।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़