Vice President Radhakrishnan ने देश के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका को सराहा

VP Radhakrishnan
ANI

मानव विकास में समुदाय के निरंतर कार्यों को रेखांकित किया और इसे राष्ट्र निर्माण का एक अभिन्न अंग बताया। राधाकृष्णन ने कहा कि क्रिसमस शांति, करुणा, विनम्रता और मानवता की सेवा जैसे सार्वभौमिक मूल्यों का उत्सव है।

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक यात्रा में ईसाई समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

यहां ‘कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित एक क्रिसमस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सुधार और मानव विकास में समुदाय के निरंतर कार्यों को रेखांकित किया और इसे राष्ट्र निर्माण का एक अभिन्न अंग बताया। राधाकृष्णन ने कहा कि क्रिसमस शांति, करुणा, विनम्रता और मानवता की सेवा जैसे सार्वभौमिक मूल्यों का उत्सव है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़