वीके सिंह बोले, सिर्फ भाजपा ही दे सकती है देश में सुशासन

vk-singh-says-only-bjp-can-give-good-governance-in-the-country
[email protected] । Jul 8 2019 4:39PM

उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही सुशासन और विकास कर सकती है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

हापुड़। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने यहां कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही सुशासन और विकास कर सकती है। सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से गली-गली और गांव-गांव जाकर पार्टी के नए सदस्य बनाने और पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री यहां भाजपा के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही सुशासन और विकास कर सकती है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सदस्यता अभियान पार्टी को चुनावों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी वर्गों को साथ लेकर मोदी सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ को लेकर आगे बढ़ेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़