5 राज्यों में बुरी तरह हारने के बाद राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- हम इस जनादेश से सबक लेंगे

rahul gandhi

विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, हम इस जनादेश से सबक लेंगे और देश के लोगों के हित में काम करते रहेंगे।राहुल गांधी ने यह भी कहा, हम इससे सबक लेंगे और भारत के लोगों के हित में काम करते रहेंगे।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी इस जनादेश से सबक लेगी और देश के लोगों के हित में काम करती रहेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जो लोग जीते हैं उन्हें शुभकामनाएं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई।’’ राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘‘हम इससे सबक लेंगे और भारत के लोगों के हित में काम करते रहेंगे।’’ गौरतलब है कि कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़