सर्दी गई अब होगा भीषण गर्मी का आगमन, मार्च से मई तक आसमान से निकलेगी आग
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, गर्मियों के दौरान पश्चिम-मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी होने की अधिक संभावना होगी। उन्होंने आगे कहा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
कड़कती ठंड के बाद अब दिल्ली में भीषण गर्मी का आगमन होने वाला है। आपको बता दें कि, दिल्ली में रोजाना तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने भी आने वाले गर्मी के मौसम के लिए चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में मार्च से मई तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है और यह गर्मी काफी अधिक होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, मध्य भारत के पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी हिस्सों में गर्मी अधिक बढ़ेगी। तापमान मार्च से मई के बीच में सबसे ज्यादा होगा।
Press Release: Seasonal (March to May) and Monthly (March) 2022 Outlook for the Temperature and Rainfall.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 1, 2022
For detailed Press Release kindly visit the following link: https://t.co/lrysuOgMF3@moesgoi pic.twitter.com/A59JKmN8Jd
हालांकि, पूर्व भारत, उत्र पूर्व और उत्तरी मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में मौसम का तापमान कम रह सकता है। वहीं बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश होने की भविष्यावाणी की गई है। बता दें कि, इस समय राजधानी दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, गर्मियों के दौरान पश्चिम-मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी होने की अधिक संभावना होगी। उन्होंने आगे कहा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, मैदानी इलाकों में हीट वेव ज्यादा होती है। आईएमडी के अनुसार, अगर तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो तो मौसम विभाग गंभीर गर्मी की लहर घोषित कर देती है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि मार्च से मई की अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे रहेगी।
अन्य न्यूज़