Weather Update: दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत रही।
राजधानी के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
अन्य न्यूज़












