पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस और वाममोर्चा के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 28 2021 7:13PM
राज्य विधानसभा में सीटों की कुल संख्या 294 है। चौधरी ने दोनों पक्षों के बीच एक संयुक्त बैठक के बाद यहां पत्रकारों को बताया कि शेष 101 सीटों पर बाद में फैसला लिया जायेगा। यह बैठक शहर में राज्य कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में हुई।
कोलकाता। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस और वाम मोर्चा ने राज्य विधानसभा की 193 सीटों के बंटवारे पर चुनावी समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। राज्य विधानसभा में सीटों की कुल संख्या 294 है। चौधरी ने दोनों पक्षों के बीच एक संयुक्त बैठक के बाद यहां पत्रकारों को बताया कि शेष 101 सीटों पर बाद में फैसला लिया जायेगा। यह बैठक शहर में राज्य कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में हुई।
वाममोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और दोनों दलों के अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे। राज्य की 193 सीटों में से वाममोर्चा 101 सीटों और कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चौधरी ने कहा, ‘‘कांग्रेस और वाम मोर्चा दोनों राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ेंगे जो संकीर्ण राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी गठबंधन करेंगे।’’ कांग्रेस ने 2016 के राज्य विधानसभा चुनाव में 44 सीटों जबकि वाममोर्चा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की थी।आगामी पश्चिम बंगाल चुनावों में कांग्रेस 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि लेफ्ट 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब तक 193 सीटों पर चर्चा हो चुकी है: पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/9rtu8dNEin
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2021
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़