कौन होगा उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री? चुनावी दंगल में इन चेहरों के बीच नूराकुश्ती

Chief Minister of Uttar Pradesh
अंकित सिंह । Jan 7 2022 4:11PM

उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच मानी जा रही है। हालांकि बसपा और कांग्रेस भी लगातार मैदान में मजबूती के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी में है। इन सब की भी सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर उत्तर प्रदेश की जनता अगले 5 साल के लिए किसे अपना मुख्यमंत्री चुनती है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। यहां की जनता अगले 5 साल के लिए अपना मुख्यमंत्री चुनेगी। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग एक-दो दिनों में ही उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच मानी जा रही है। हालांकि बसपा और कांग्रेस भी लगातार मैदान में मजबूती के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी में है। इन सब की भी सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर उत्तर प्रदेश की जनता अगले 5 साल के लिए किसे अपना मुख्यमंत्री चुनती है। अब तक किए गए चुनावी सर्वे को देखें तो कहीं ना कहीं यूपी में अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच कड़ी टक्कर है। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार के चुनाव में उत्तर प्रदेश में कौन-कौन से ऐसे नेता है जो मुख्यमंत्री पद की रेस में है।

इसे भी पढ़ें: तो ये हैं पंजाब के मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार, चन्नी और सिद्धू के बीच जारी है खींचतान

भाजपा

सत्तारूढ़ भाजपा चुनावी मैदान में पूरे दमखम के साथ उतरने जा रही है। भाजपा की ओर से साफ कह दिया गया है कि उनकी पार्टी योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। हालांकि उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं रहेंगे इस पर लेकर पार्टी अभी भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। लेकिन कई बड़े नेता यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में चुनावी जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे। योगी आदित्यनाथ को 2017 में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बनाया गया था। 2017 के चुनाव में भाजपा बिना किसी चेहरे के उतरी थी। लेकिन चुनाव जीतने के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से 5 बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं।

भाजपा की ओर से वर्तमान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं। उनके समर्थक लगातार उन्हें मुख्यमंत्री मटेरियल बताते रहे हैं और कई बार उनकी इच्छाएं भी दिख जाती है। ऐसे में अगर मौका बने तो केशव प्रसाद मौर्य को भी भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय में काम कर चुके पूर्व ब्यूरोक्रेट एके शर्मा भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। अगर चुनाव बाद पार्टी को मौका लगे तो एके शर्मा को भी आगे किया जा सकता है। एके शर्मा गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी हैं। भाजपा के साथ उत्तर प्रदेश में अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव में योगी बनाएंगे रिकॉर्ड या दोहराया जाएगा पुराना इतिहास, जानें अब तक के मुख्यमंत्रियों को

समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है। यही कारण है कि अगर समाजवादी पार्टी चुनाव जीतती है तो अखिलेश यादव ही उसके विधायक दल के नेता होंगे और इसी कारण वह उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं। अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। 2012 से 2017 तक वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। फिलहाल में वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। 2017 के चुनाव में पार्टी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। अखिलेश के पक्ष में आरएलडी नेता जयंत चौधरी और ओमप्रकाश राजभर जैसे नेता भी हैं।

बहुजन समाज पार्टी

बहुजन समाज पार्टी पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। बहुजन समाज पार्टी मायावती के नेतृत्व में ही चुनाव में उतरने वाली है। बहुजन समाज पार्टी अगर आगामी चुनाव में जीत हासिल करती है तो मायावती ही राज्य की अगली मुख्यमंत्री होंगी। मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य का चार बार नेत़ृत्व किया है। मायावती पहली बार 3 जून 1995 को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं। उसके बाद वह 21 मार्च 1997 को मुख्यमंत्री बनी। फिर उन्हें 3 मई 2002 को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला और चौथी बार उन्होंने 13 मई 2007 को मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। 2017 के चुनाव में बसपा सिर्फ 19 सीटें जीत सकी थी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन अभी भी विरोध मोड में क्यों है, जानिए आंदोलन के पीछे की वजह?

कांग्रेस

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस से भी उत्तर प्रदेश में दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। वर्तमान परिस्थिति में देखें तो कांग्रेस किसी चमत्कार के कारण ही उत्तर प्रदेश में जीत हासिल कर सकती है। और अगर ऐसा होता है तो शायद पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी ने फिलहाल किसी नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में प्रियंका के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़