Kolathur Assembly Seat: क्या CM Stalin बचा पाएंगे अपना किला? विपक्ष ने रचा 'चक्रव्यूह'

CM Stalin
ANI

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की कोलाथुर सीट फिर से हाई-प्रोफाइल टक्कर का केंद्र बनी है। इस सीट से सीएम स्टालिन चुनावी मैदान में हैं। वहीं इस सीट पर मुख्य मुकाबला DMK और AIADMK के बीच माना जा रहा है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की कोलाथुर सीट फिर से हाई-प्रोफाइल टक्कर का केंद्र बनी है। इस सीट से डीएमके की ओर से खुद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनावी रण में उतरे हैं। बता दें कि राज्य विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल 2026 को होने हैं और 04 मई 2026 को मतगणना होनी है। ऐसे में कोलाथुर विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

DMK का मजबूत किला

कोलाथुर विधानसभा सीट डीएमके का मजबूत किला है। यहां से सीएम स्टालिन लगातार जीत हासिल कर रहे हैं। वहीं खुद सीएम होने के नाते स्टालिन की पर्सनल इमेज और विकास कार्य इस विधानसभा चुनाव को उनके पक्ष में मजबूत करते हैं। पार्टी को बुनियादी सुविधाओं और लोकल लेवल पर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार को लेकर फायदा मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu AIADMK: 2026 के लिए AIADMK की राह मुश्किल, अम्मा के बिना कैसे बचेगा सियासी वजूद

मुख्य उम्मीदवार

राज्य की कोलाथुर विधानसभा सीट से डीएमके की ओर से खुद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनावी रण में उतरे हैं। वहीं AIADMK के प्रत्याशी P. Santhana Krishnan भी इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। टीवीके ने यहां से वीएस बाबू पर भरोसा जताया है, तो वहीं एनटीके ने Soundara Pandian Louther Seth को चुनावी मैदान में उतारा है। चार प्रत्याशियों के इस सीट पर आमने-सामने होने से यह मुकाबला बहुकोणीय और रोचक बन गया है।

हालांकि इस सीट पर मुख्य मुकाबला DMK और AIADMK के बीच माना जा रहा है। लेकिन टीवीके और एनटीके के प्रवेश ने सियासी समीकरणों को जटिल बना दिया है। AIADMK उम्मीदवार पी. संथाना कृष्णन एंटी-इन्कंबेंसी का फायदा उठाने और पारंपरिक वोट बैंक को साधने पर फोकस कर रहे हैं। वहीं TVK के वी.एस. बाबू और NTK के Soundara Pandian Louther Seth भी नए मतदाताओं और युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस हाई प्रोफाइल सीट पर जनता किसको चुनती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़