पूरा होगा कल्याण सिंह का सपना? अलीगढ़ का नाम होगा हरिगढ़, जिला पंचायत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

Aligarh
अभिनय आकाश । Aug 17 2021 5:44PM

अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया है। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पास किया गया है। प्रस्ताव को जिला पंचायत ने शासन को भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से ही कई शहरों के नाम बदले गए हैं। विपक्ष की ओर से इसका विरोध भी किया गया। लेकिन योगी सरकार प्रदेश को वापस वो पहचान दिलाने की कोशिश में लगी है जो विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा धूमिल कर दी गई थी। इसी क्रम में यूपी सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख स्थानों के नाम बदले गए। इलाहाबाद को प्रयागराज, मुगलसराय को दीन दयाल उपाध्याय नगर और फैजाबाद को अयोध्या किया गया। अब अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया है। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पास किया गया है। प्रस्ताव को जिला पंचायत ने शासन को भेज दिया है। 

इसे भी पढ़ें: देवबंद में योगी सरकार की रहेगी पैनी नजर, बनेगा ATS कमांडो सेंटर

पूरा होगा कल्याण सिंह का सपना

अलीगढ़ का नाम बदले जाने की मांग वर्षों पुरानी है। विश्व हिन्दू परिषद ने साल  2015 में अलीगढ़ में प्रस्ताव पास कर कहा था कि अलीगढ़ का प्रचीन नाम हरिगढ़ ही है। इसे बाद में अलीगढ़ कर दिया गया था। कल्याण सिंह ने साल 1992 में सीएम पद पर रहते हुए इसका नाम हरिगढ़ करने की कोशिश की थी। लेकिन उस वक्त केंद्र में कांग्रेस सरकार थी। इसलिए उनकी कोशिशें सफल नहीं हो सकी थी।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़