Muzaffarnagar में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

यह घटना सोमवार शाम को तब हुई, जब महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। सीओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र में भोपा बाईपास पर एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृत महिलाओं की पहचान राजवीरी (47) और बबली (45) के रूप में हुई है, जबकि सोनिया (23) गंभीर रूप से घायल हो गई। नई मंडी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजू कुमार साव ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तब हुई, जब महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। सीओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़