घायल अवस्था में मिली महिला ने सब इंस्पेक्टर पर लगाया गोली मारने का आरोप

Delhi Police

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक महिला घायल अवस्था में मिली,जिसने अपने मित्र पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने एसआई संदीप दहिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

नयी दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर घायल अवस्था में पड़ी महिला ने अपने एक मित्र पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोपी दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान संदीप दहिया (36) के रूप में हुई जो लाहौरी गेट थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। उन्होंने कहा कि शाहबाद डेरी पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक जयवीर ने जीटी करनाल रोड पर स्थित साईं मंदिर के पास से गुजरने के दौरान घायल अवस्था में पड़ी महिला को देखा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सोने की पुनर्खरीद और अदला-बदली की हुई शुरूआत, मिलेंगे ये फायदे

पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने कहा कि जयवीर महिला को अस्पताल लेकर गए। महिला ने रास्ते में उन्हें बताया कि दहिया ने गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि पिछले एक साल से महिला और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उपायुक्त ने कहा कि किसी बात पर झगड़ा होने पर दहिया ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि महिला की हालत स्थिर है। शर्मा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़