अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोले राहुल गांधी, इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं महिलाएं

rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, महिलाएं इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने महिला दिवस पर ट्वीट किया, ‘‘ महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा जगह मिलना महिला सशक्तिकरण की नींव है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को कहा कि महिलाएं इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महिलाएं पूरे विनीत भाव से इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं। कोई अपको रोकने नहीं पाए।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने महिला दिवस पर ट्वीट किया, ‘‘ महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा जगह मिलना महिला सशक्तिकरण की नींव है। जितनी ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि, वकील, पायलट, उद्यमी, सैनिक, डॉक्टर, शिक्षक, लेखक, पत्रकार, खिलाड़ी, कलाकार...होंगी, ये दुनिया उतनी ही खूबसूरत और सशक्त लगेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि हमारे देश में स्थानीय निकायों में महिलाओं के नेतृत्व को कांग्रेस की नीतियों ने मजबूती दी।

इसे भी पढ़ें: महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में बनाए गए विशेष महिला टीकाकरण केंद्र

हमारे देश के महिला नेतृत्व ने दुनिया को दिखाया कि महिला सरपंच, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री देश को कितना शक्तिशाली व सुंदर तरीके से नेतृत्व देती हैं।’’ कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमस्त्री-पुरुष और पीढ़ी की समानता को अपना लक्ष्य बनाएं। महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई बदलाव नहीं हो सकता। समान स्वर, समान भागीदारी और समान अधिकार इसमें प्रमुख हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़