भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने की दिशा में हो रहा काम, जल्द दिखेगा असर : भगवंत मान

bhagwant
ANI Image
रितिका कमठान । Feb 26 2023 6:20PM

पंजाब के अमृतसर में खालिस्तान समर्थकों के गुंडागर्दी और हंगामे पर आलोचनाओं पर मुख्यमंत्री भगवंत मान घिरे हुए है। यहां संदिग्ध खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और पंजाब पुलिस के समर्थकों के बीच अजनाला में हुई झड़प के बाद से ही लगातार भगवंत मान पर निशाना साधा जा रहा है।

पंजाब के अमृतसर में खालिस्तान समर्थकों के गुंडागर्दी और हंगामे पर आलोचनाओं पर मुख्यमंत्री भगवंत मान घिरे हुए है। यहां संदिग्ध खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और पंजाब पुलिस के समर्थकों के बीच अजनाला में हुई झड़प के बाद से ही लगातार भगवंत मान पर निशाना साधा जा रहा है।

इसी बीच 26 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि सरकार पंजाब के 3 करोड़ के लिए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। आने वाले 6-7 महीनों में भारत में जनता और राज्य के विकास की शान दिखेगी।" 

भ्रष्टाचार पर किया प्रहार
उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी एकमात्र सरकार है जिसने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि 75 साल में पहली बार किसी पार्टी ने अपने ही दो मंत्रियों और एक विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के तहत भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के तहत विभिन्न पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार के पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री का ये बयान खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के हजारों समर्थकों ने लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी के विरोध किए गए प्रदर्शन के बाद आया है। इससे पहले गुरुवार को हाथों में तलवारें और बंदूकें लिए समर्थकों ने अजनाला थाने के बाहर लगे पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया था। 

 खालिस्तानी समर्थकों को मिल रही मदद
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि खालिस्तान समर्थकों को पाकिस्तान और अन्य देशों से आर्थिक मदद मिल रही है। मान का यह बयान खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों की हालिया गतिविधियों की पृष्ठभूमि में आया है। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे मान ने खालिस्तानी तत्वों से निपटने के लिए किसी ठोस रणनीति का खुलासा किये बिना कहा कि पंजाब पुलिस इस मुद्दे से निपटने में सक्षम है और केवल कुछ ही लोग पंजाब में खालिस्तान-समर्थक आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। सिंह प्रकरण के बाद राज्य में लगे खालिस्तान समर्थक नारों के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा, “क्या आपको लगता है कि 1,000 लोग (जिन्हें खालिस्तान समर्थक नारे लगाते देखा गया है) पूरे पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं? आप पंजाब आइए और खुद देखिए कि कौन ऐसे नारे लगा रहे हैं?” गुजरात के भावनगर शहर में एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़