दुनिया की पहली साप्ताहिक Insulin भारत में हुई लॉन्च; Diabetes मरीजों को बड़ी राहत

insulin
canva pro
अंकित सिंह । Jul 9 2026 2:48PM

नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में दुनिया की पहली साप्ताहिक इंसुलिन 'अविकली' लॉन्च की है, जो टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के वयस्क मरीजों के लिए है। यह क्रांतिकारी थेरेपी इंजेक्शन की संख्या साल में 365 से घटाकर सिर्फ 52 कर देगी, जिससे मधुमेह उपचार में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह किफायती मूल्य पर उपलब्ध होकर आम मरीजों तक नवाचार की पहुँच सुनिश्चित करती है।

डेनमार्क की बड़ी दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने गुरुवार को भारत में वयस्कों में डायबिटीज के इलाज के लिए अपना हफ़्ते में एक बार लगने वाला बेसल इंसुलिन इंजेक्शन 'अविकली' (Awiqli) लॉन्च किया। इसके साथ ही भारत इस थेरेपी को पेश करने वाला सातवां बाज़ार बन गया है। यह टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज वाले वयस्कों के लिए दुनिया की पहली ऐसी बेसल इंसुलिन है जो हफ़्ते में सिर्फ़ एक बार लेनी होती है। इससे डायबिटीज के इलाज में एक बड़ा बदलाव आया है, क्योंकि इंसुलिन इंजेक्शन की संख्या साल में 365 से घटकर सिर्फ़ 52 रह गई है।

इसे भी पढ़ें: AIIMS Doctor ने कहा, मॉनसून में Dengue से बचना है, तो प्लेटलेट्स का रोना छोड़ो और इन लक्षणों पर ध्यान दो!

इंसुलिन एक हार्मोन है जो ग्लूकोज़ (शुगर) को खून से निकालकर कोशिकाओं (सेल्स) तक पहुँचाने में मदद करता है, ताकि यह खून में जमा न हो। टाइप 1 डायबिटीज या एडवांस्ड टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीज़ों को अपने ब्लड शुगर को सही रेंज में रखने के लिए इंसुलिन लेनी पड़ती है—आमतौर पर दिन में एक बार और कभी-कभी दिन में कई बार। कंपनी ने कहा कि Awiqli को टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस वाले लोगों के लिए बनाया गया है। यह रोज़ाना बेसल इंसुलिन इंजेक्शन लेने की ज़रूरत को खत्म करके, हफ़्ते में एक बार दी जाने वाली डोज़ की सुविधा देता है। इससे सालाना इंजेक्शन की संख्या 365 से घटकर सिर्फ़ 52 रह जाती है।

नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रांत श्रोत्रिय ने बताया कि यह एक आधुनिक थेरेपी है और हम (भारत) इसे लॉन्च करने वाले सातवें देश हैं।" उन्होंने आगे कहा कि यह इंजेक्शन दो तरह के पेन में उपलब्ध होगा - 700 यूनिट और 2,100 यूनिट, और इसकी कीमत ₹3.73 प्रति यूनिट होगी। डायबिटीज़ के मरीज़ों को लगने वाले इंजेक्शन की संख्या कम होने से, कंपनी ने कहा कि इंसुलिन की ज़रूरत से जुड़ी बाधाएँ कम हो जाएँगी।

इसे भी पढ़ें: बहराइच में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: अवैध गोदाम से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार

मुंबई के मेटाबोलिक बीमारी के स्पेशलिस्ट और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. राजीव कोविल ने कहा कि सबसे बड़ी हैरानी की बात Awqli का बहुत ही कॉम्पिटिटिव कीमत पर लॉन्च होना है, जो मौजूदा रोज़ाना बेसल इंसुलिन के आस-पास है। इससे यह इनोवेशन खास लोगों तक सीमित रहने के बजाय आम लोगों की पहुँच में आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि क्लिनिकल ट्रायल्स से पता चला है कि सही डोज़ टाइट्रेशन के साथ, कई स्थितियों में ग्लाइसेमिक कंट्रोल रोज़ाना बेसल इंसुलिन के बराबर या उससे बेहतर रहा है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़