लेखक ने अपनी किताब में भगवान राम का उड़ाया मजाक, गांधी जी पर भी की अभद्र टिप्पणी

writer-jokes-on-lord-rama-joke-in-the-book-gandhiji-abusive-remark
[email protected] । Jan 2 2019 11:46AM

कन्नड़ भाषा में लिखी इस किताब में दावा किया गया है कि राम कोई भगवान नहीं थे और वह अन्य मनुष्यों की तरह कमजोरियों के शिकार थे।

बेंगलुरू। लेखक के. एस. भगवान के खिलाफ उनकी किताब में भगवान राम और महात्मा गांधी का कथित तौर पर अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें- दो महिलाएं सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने में सफल, विरोध काम नहीं आया

कन्नड़ भाषा में लिखी इस किताब में दावा किया गया है कि राम कोई भगवान नहीं थे और वह अन्य मनुष्यों की तरह कमजोरियों के शिकार थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंदू जागरण वेदिके मैसुरु के जिला अध्यक्ष के जगदीश हेब्बार ने भगवान राम और गांधी का अपनी किताब में कथित तौर पर अपमानजक जिक्र करने के लिए लेखक भगवान के खिलाफ शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें- 2019 के पहले दिन ही PM मोदी का तगड़ा इंटरव्यू, पढ़ें बड़ी बातें

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़