दिल्ली में यमुना का स्तर खतरे के निशान के करीब, बाढ़ की चेतावनी जारी

बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे का समय लेता है। ऊपरी इलाकों से कम मात्रा में पानी छोड़े जाने से भी जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली में यह चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गया है।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर मंगलवार को चेतावनी के स्तर को पार कर गया। इसके बाद केंद्रीय जल आयोग द्वारा शाम को बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी। यमुना का जलस्तर मंगलवार रात नौ बजे पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर 204.56 मीटर के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 204.58 मीटर रहा।
केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए कहा, ‘‘ चूंकि पुराने रेलवे पुलका जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है और इसके 205.36 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी अधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और संवेदनशील बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करें। नदी के तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी जाएगी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।’’
केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। पूर्वानुमान है कि जलस्तर में और वृद्धि होगी, लेकिन आज शाम तक इसके खतरे के निशान से नीचे रहने की संभावना है। ’’
नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए पुराना रेलवे पुल एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है। दिल्ली के लिए चेतावनी चिह्न 204.50 मीटर, खतरे का निशान 205.33 मीटर और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है।
बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे का समय लेता है। ऊपरी इलाकों से कम मात्रा में पानी छोड़े जाने से भी जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली में यह चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गया है।
अन्य न्यूज़












