मुद्दों पर गुमराह करने वाली भाजपा के सफल मार्गदर्शक बनें येदियुरप्पा: सिद्धरमैया की कामना

yeddyurappa-should-be-successful-guide-of-misleading-bjp-on-issues-says-siddaramaiah
[email protected] । Feb 27 2020 6:37PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि उनकी कामना है कि मुख्यमंत्री मुद्दों पर गुमराह करने वाली भाजपा के सफल मार्गदर्शक बनें। पूर्व मुख्यमंत्री ने येदियुरप्पा के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि उनकी कामना है कि मुख्यमंत्री मुद्दों पर गुमराह करने वाली भाजपा के सफल मार्गदर्शक बनें। पूर्व मुख्यमंत्री ने येदियुरप्पा के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 75 वर्ष के हुए, मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘.....आपने एक सफल जनप्रतिनिधि के रूप में जीवन व्यतीत किया, मैं यह भी कामना करता हूं कि आप अपनी पार्टी के सफल मार्गदर्शक बनें जो मुद्दों पर गुमराह करती है ।’’ सिद्धरमैया भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़