योग पूरी दुनिया की सेहत का “भारतीय हेल्थ हैंपर” बन गया: नकवी

yoga-has-become-the-indian-health-of-the-whole-world-naqvi-says
[email protected] । Jun 21 2019 10:54AM

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की हजारों साल पुरानी सेहत की विरासत योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है।

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का  विश्वसनीय ब्रांड  बना दिया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर नकवी ने नई दिल्ली के पटेल नगर में योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सभी तबकों के लोगों के साथ भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग पूरी दुनिया की सेहत का “भारतीय हेल्थ हैंपर” बन गया है।

इसे भी पढ़ें: योग दुनिया को स्वस्थ जीवन की ओर जाने वाला रास्ता दिखा रहा: अमित शाह

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की हजारों साल पुरानी सेहत की विरासत  योग  को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का  विश्वसनीय ब्रांड  बना दिया है। मंत्री ने कहा कि भारतीय सेहत संस्कार  योग  आज दुनिया के  सिर का ताज  बनता जा रहा है। हमें गर्व है कि मेरे भारत की सदियों पुरानी विरासत पूरी दुनिया और लोगों के  सेहत का संसाधन  साबित हो रही है। मुल्क-मजहब की दीवारें तोड़ कर योग सेहत का साथी बन गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़