ओडिशा में गाय के साथ कुकृत्य और उसकी हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

घर के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ओडिशा के संबलपुर जिले में एक गाय के साथ कुकृत्य करने और उसकी हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील नाग के रूप में हुई है और वह ऐंठापाली में ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता है। पुलिस के मुताबिक, सुनील ने संबलपुर शहर के बाहरी इलाके में ऐंठापाली थाना क्षेत्र के भालुपाली गांव में बुधवार रात गाय के साथ कथित तौर पर कुकृत्य किया।

उसने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक घर की ग्रिल से गाय की गर्दन तौलिये से बांध दी और उसके साथ कुकृत्य किया। पुलिस के अनुसार, युवक ने गाय की गर्दन कसकर बांधी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घर के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़