प्रेमिका को गोली मारने के बाद होटल में युवक ने की आत्महत्या

Youth commits suicide in hotel
दिनेश शुक्ल । Nov 21 2020 8:02PM

पुलिस ने जानकारी दी है कि उक्त युवक देवास का रहने वाला है। जहाँ उनसे अपनी ही प्रेमिका की गोली मार दी थी। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। वही देवास में प्रेमिका की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

धार। मध्य प्रदेश में धार शहर के अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहन टॉकीज़ के समीप एक होटल में शुक्रवार एक युवक ने  आत्‍महत्‍या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक पिस्टल जब्‍त की है। युवक की कनपट्टी पर गोली का निशान भी है। पुलिस ने बताया कि भूपेश जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी देवास कल देर रात ही होटल में आया था। जिसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक ने गले में फांसी भी लगा रखी थी। 

 

इसे भी पढ़ें: रतलाम जिले में कीटनाशक पीने,फांसी लगाने और कुएं में डूबने से 6 मौतें

पुलिस ने जानकारी दी है कि उक्त युवक देवास का रहने वाला है। जहाँ उनसे अपनी ही प्रेमिका की गोली मार दी थी। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। वही देवास में प्रेमिका की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वही धार पुलिस ने देवास पुलिस और मृतक युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जाँच में धार पुलिस जुट गई है। मृतक युवक के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु धार जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़