अरुण जेटली के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग की

youth-congress-protest-against-arun-jaitley-demands-resignation
[email protected] । Sep 14 2018 4:28PM

युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘राष्ट्रवाद का दम भरने वाली भाजपा ने देश के साथ विश्वासघात किया है। जेटली के इस्तीफा देने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।’’

 नयी दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के मुद्दे पर शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।युवा कांग्रेस और उसकी दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं ने यहां उद्योग भवन से मार्च निकाला। बहरहाल, पुलिस ने थोड़ी दूर पर ही उनको रोक लिया। ये लोग कृष्ण मेनन मार्ग स्थित जेटली के आवास की तरफ जाना चाहते थे।

युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘राष्ट्रवाद का दम भरने वाली भाजपा ने देश के साथ विश्वासघात किया है। जेटली के इस्तीफा देने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।’’ प्रदर्शनकारियों ने जेटली के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जेटली, माल्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले मुखौटे पहन रखे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़