Bob Marley Death Anniversary: 'Exodus' Album से बने थे Global Star, जानिए Reggae किंग के संघर्ष की अनसुनी कहानी

जमैका के मशहूर गायक और संगीतकार बॉब मार्ले का 11 मई को निधन हो गया था। बॉब मार्ले को लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिली थी। उन्होंने अपने शांति संदेश से भरे गानों से पूरी दुनिया में नाम कमाया था।
आज ही के दिन यानी की 11 मई को जमैका के मशहूर गायक और संगीतकार बॉब मार्ले का निधन हो गया था। उनकी लोकप्रियता भारत में भी काफी देखने को मिलती है। बॉब मार्ले को लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिली थी। उन्होंने अपने शांति संदेश से भरे गानों से पूरी दुनिया में नाम कमाया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर सिंगर बॉब मार्ले के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
जमैका में 06 फरवरी 1945 को बॉब मार्ले का जन्म हुआ था। इनके माता-पिता ने बॉब मार्ले का नाम नेस्टा रॉबर्ट मार्ले रखा था, लेकिन पासपोर्ट में एक गलती के कारण उनका नाम रॉबर्ट नेस्टा मार्ले हो गया था।
इसे भी पढ़ें: Napoleon Bonaparte Death Anniversary: France का सम्राट जिसने दिया Civil Code, Waterloo की हार के बाद हुई थी दर्दनाक मौत
सिंगिंग करियर
बता दें कि बॉब मार्ले ने साल 1963 में अपने करियर की शुरूआत 'द वेलर्स' ग्रुप के साथ की थी। वहीं काफी लंबे संघर्ष के बाद साल 1977 में मार्ले का सोलो एल्बम 'एक्सोडस' रिलीज हुआ। इस एल्बम ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसकी कुल 7.5 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं।
बॉब मार्ले ने अपने गानों के जरिए दुनिया की समस्याओं को उजागर किया। उनके गाने सुनने वाले लोग मार्ले के रहन-सहन और बातों से जुड़ाव महसूस करते थे। फैंस का मानना था कि सिंगर के म्यूजिक में जादू है और चाह कर भी इससे दूर नहीं जाया जा सकता है।
सिंगर बॉब और उनके बैंड 'Wailers' के आने के बाद Reggae म्यूजिक को दुनियाभर में सुना जाने लगा। पहले सिर्फ जमैका में Reggae म्यूजिक पसंद किया जाता था। वहीं किंग्सटन में बॉब को व्हाइट बॉय के नाम से जाना जाता था।
मृत्यु
बॉब मार्ले एक धार्मिक व्यक्ति थे और साल 1977 में उनको फुटबॉल खेलने के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद डॉक्टर ने उनको पैर कटवा लेने की सलाह दी थी। लेकिन धॉर्मिक चीजों के बारे में सोचते हुए बॉब ने ऐसा कराने से मना कर दिया। जिसके बाद ट्यूमर इतना ज्यादा फैल गया कि 11 मई 1981 को बॉब मार्ले की जान चली गई।
अन्य न्यूज़
















