Madhavrao Scindia Death Anniversary: दो बार PM बनने से चूक गए थे माधवराव सिंधिया, ऐसे तय की थी जनसंघ से कांग्रेस तक की यात्रा

पूर्व रेलमंत्री माधवराव सिंधिया की 30 सितंबर को एक विमान हादसे में निधन हो गया था। वह गोल्फ, क्रिकेट और घुड़सवारी के शौकीन थे। वहीं माधवराव सिंधिया राजनीति के लिए दिन में कम से कम 12 घंटे से ज्यादा का समय निकाल लेते थे।
आज ही के दिन यानी की 30 सितंबर को पूर्व रेलमंत्री माधवराव सिंधिया की एक विमान हादसे में निधन हो गया था। माधवराव सिंधिया यूपी के मैनपुरी में आयोजित एक सभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। माधवराव सिंधिया के साथ कुछ नेता और पत्रकार भी थे। वह ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखते थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर माधवराव सिंधिया के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
मुंबई में 10 मार्च 1945 को माधवराव सिंधिया का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम जीवाजी राव सिंधिया और मां का नाम राजमाता विजयाराजे सिंधिया था। वह बचपन से ही खेलों और पढ़ाई में आगे रहे। माधवराव सिंधिया का जीवन विलासिता में शुरू जरूर हुआ था, लेकिन बाद का उनका जीवन अपनी पहचान बनाने में बीता।
इसे भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Birth Anniversary: 36 भाषाओं में गाए 50 हजार से ज्यादा गाने, ऐसे स्वर कोकिला बनीं लता मंगेशकर
राजनीतिक जीवन
माधवराव सिंधिया ने जनता के बीच जाकर राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी। साल 1971 में उन्होंने जनसंघ से अपने सियासी सफर की शुरूआत की थी। माधवराव सिंधिया ने अपने पहले चुनाव में ही भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की और देशभर में सुर्खियां बटोरीं।
जनसंघ Vs कांग्रेस
भले ही उन्होंने अपनी पारी जनसंघ से शुरू की थी, लेकिन बाद में माधवराव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं साल 1984 के आम चुनावों में माधवराव सिंधिया ने ग्वालियर से अटल बिहारी वाजपेयी को शिकस्त दी थी। माधवराव की यह जीत न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए चर्चा का विषय बन गया था। जनसंघ और भाजपा का गढ़ माना जाने वाला ग्वालियर अचानक से सिंधिया के किले में तब्दील हो गया।
1984 से 1998 तक उन्होंने ग्वालियर से लगातार जीत दर्ज की. 1996 में कांग्रेस से अलग होकर भी उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की. दूसरी तरफ, उनकी मां राजमाता विजयाराजे सिंधिया गुना से लगातार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतती रहीं।
माधवराव सिंधिया राजनीति के साथ-साथ खेल, कला और संस्कृति से भी गहरा लगाव रखते थे. क्रिकेट, गोल्फ और घुड़सवारी उनके प्रिय शौक थे. वे न केवल खुद उम्दा खिलाड़ी थे, बल्कि बाद में क्रिकेट प्रशासक के रूप में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी. कला और फिल्मों में भी उनकी गहरी रुचि थी. लोग अक्सर हैरान होते थे कि इतने शौकों के बावजूद वे राजनीति के लिए दिन में 12 घंटे से भी अधिक समय निकाल लेते थे.
बुलेट ट्रेन का रखा था प्रस्ताव
रेल मंत्री रहने के दौरान सबसे पहले माधवराव सिंधिया ने भारत में बुलेट ट्रेन का विचार सामने रखा था। यह सिंधिया की दूरदर्शिता का उदाहरण था। वहीं नरसिंह राव सरकार में जब सिंधिया सिविल एविएशन मंत्री बने थे, तो एक विमान दुर्घटना होने के एक साल के अंदर उन्होंने अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजनीति में इस तरह की नैतिकता उनको एक अलग पहचान देती थी।
वहीं राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस और देश की जनता की निगाहें देश के अगले पीएम नेताओं पर टिक गई थीं। इनमें माधवराव सिंधिया और राजेश पायलट सबसे आगे माने जा रहे थे। माना जा रहा था कि राजीव गांधी की विरासत को माधवराव सिंधिया आगे ले जा सकते हैं। वहीं राजनीति के समीकरण बदल गए और बाद में नरसिंह राव प्रधानमंत्री बने थे।
मृत्यु
वहीं 30 सितंबर 2001 को माधवराव सिंधिया की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।
अन्य न्यूज़














