Yash Chopra Death Anniversary: बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाते थे यश चोपड़ा, इंडस्ट्री पर किया राज

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशक यश चोपड़ा का 21 अक्तूबर को निधन हो गया था। यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों के जरिए रोमांस, जुदाई, प्यार और रिश्तों को पर्दे पर इस तरह से पेश किया कि उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में बस गईं।
आज ही के दिन यानी की 21 अक्तूबर बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हो गया था। उनको बॉलीवुड का 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाता था। यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों के जरिए रोमांस, जुदाई, प्यार और रिश्तों को पर्दे पर इस तरह से पेश किया कि उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में बस गईं। वह सिर्फ रोमांटिक फिल्में नहीं बताते थे, बल्कि अपनी कई फिल्मों में उन्होंने प्यार और सनक को भी बखूबी दिखाया है। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर यश चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
पाकिस्तान के लाहौर में 27 सितंबर 1932 को यश चोपड़ा का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम यश राज चोपड़ा था। यश चोपड़ा को शुरूआत से फिल्मों में प्रति लगाव था और यही लगाव उनको फिल्म मेकिंग की दुनिया में ले आया। उन्होंने अपनी बड़े भाई बी.आर चोपड़ा के साथ काम किया और निर्देशन की बारीकियां सीखीं।
इसे भी पढ़ें: APJ Abdul Kalam Birth Anniversary: भारत के 11वें राष्ट्रपति और मिसाइल मैन थे एपीजे अब्दुल कलाम, गरीबी में बीता था बचपन
फिल्मी दुनिया में रखा कदम
इसके बाद साल 1959 से यश चोपड़ा ने फिल्म 'धूल का फूल' से निर्देशन की शुरूआत की। फिर उन्होंने 'वक्त' और 'धर्मपुत्र' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। इन फिल्मों से यश चोपड़ा को एक प्रतिभाशाली निर्देशक के रूप में पहचान मिली। वहीं साल 1973 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स शुरू किया। इस प्रोडक्शन हाउस से उनकी फिल्म 'दाग' रिलीज हुई। फिर यश चोपड़ा ने 'कभी-कभी', 'त्रिशूल' 'दीवार' 'डर', 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों का निर्देशक किया।
सम्मान
भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए यश चोपड़ा को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्मभूषण से नवाजा गया। वहीं यश चोपड़ा ने फिल्म 'जब तक है जान' के निर्देशन को आखिरी फिल्म बताया था।
मृत्यु
वहीं 21 अक्तूबर 2012 को यश चोपड़ा का निधन हो गया था।
अन्य न्यूज़













